Cyclist dies in truck collision
- फोटो : HASANPUR
नगर में बाईपास मार्ग पर ट्रक ने साइकिल सवार बेकरी स्वामी को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नगर के मोहल्ला रहरा बाइपास रोड निवासी समीउल्लाह (60) बेकरी चलाते हैं। रविवार दोपहर वह साइकिल पर सवार होकर किसी काम से झकड़ी अड्डे की तरफ गए थे। गजरौला की दिशा से आए ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और ट्रक कब्जे में करके थाने लाया गया। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उसने अपने पीछे चार बेटे एवं तीन बेटियां छोड़ी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में किया है एवं ट्रक चालक आस मोहम्मद के खिलाफ निवासी चौधरपुर थाना डिडौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।