फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: साइबर ठगों ने सिम और आधार हैक कर निकाले 15 हजार

Wed, 23 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। साइबर ठगों ने मोहल्ला दरजियान निवासी अशरफ अली के साथ साइबर ठगी की है। ठगों ने पहले उनका सिमकार्ड हैक किया फिर आधार ब्लॉक कर खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

अशरफ अली को उस समय ठगी का शक हुआ जब अचानक उनके मोबाइल में सिग्नल गायब हो गए। वह सिमकार्ड विक्रेता के पास पहुंचे तो पता चला कि सिम ब्लॉक हो चुका है और नया सिम एक्टिव कराने के लिए बायोमेट्रिक देना होगा लेकिन बायोमेट्रिक के प्रयास पर सिस्टम ने उनका आधार ही ब्लॉक बताया। बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि यूपीआई के माध्यम से खाते से 15 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने लगभग 20 दिन पूर्व नोएडा से पुराना मोबाइल खरीदा था, जिसके बाद उनके फोन पर अजीबो-गरीब मैसेज आना शुरू हो गए थे।
पुलिस के मुताबिक संभव है कि पुराने फोन में कोई ऐसा एप या ट्रैकिंग सिस्टम मौजूद रहा हो जिससे साइबर ठगों ने पीड़ित के सिम व आधार को एक्सेस कर बैंक खाते से पैसे निकाले। फिलहाल पीड़ित आधार कार्ड को चालू कराने के लिए आधार केंद्र के चक्कर लगा रहा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें