फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सैल ने तीन लोगों से ठगे 43,105 रूपये कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। धोखाधड़ी कर साइबर ठगों ने तीन लोगों के बैंक खाते से निकाले 43 हजार रुपये से अधिक की धनराशि साइबर सेल ने वापस कराई। पीड़ितों के खाते में रकम वापस आने का मैसेज मिलते ही खुशी झलक आई। ऑफिस पहुंचे पीड़ितों ने एसपी और उनकी टीम को धन्यवाद पत्र देकर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के तख्तपुर निवासी राजीव कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर 15 हजार रुपये निकाल लिए थे। जबकि रहरा थानाक्षेत्र के जामनों वाली निवासी पुष्पेंद्र के खाते से यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर 18,105 रुपये निकाल लिए थे। एसपी सुनीति ने दोनों शिकायतों को तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे। तभी से साइबर सैल अपना काम कर रही थी। मंगलवार को दोनों पीड़ितों के खाते में ठगी गई धनराशि वापस कराई गई। जबकि आदमपुर थानाक्षेत्र के शेरगढ़ निवासी हरपाल सिंह के बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए थे। साइबर सैल ने पीड़ित के बैंक खाते से निकाले गए 10 हजार रुपये भी वापस कराए। खाते में रुपये वापस आने का एसएमएस मिलने पर तीनों पीड़ितों खुशी से झूम उठे। बुधवार को ऑफिस पहुंचे और एसपी सुनीति और उनकी टीम को धन्यवाद पत्र देकर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें