फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से आदमपुर के निवर्तमान इंस्पेक्टर की मौत1

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा) पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए आदमपुर थाने के निवर्तमान इंस्पेक्टर रकम सिंह की ब्लैक फंगस के चलते मौत हो गई। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें वेकेश्वरा हास्पिटल मे भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव हो गई लेकिन उन्हें ब्लैक फंगस की बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने नोएडा के फोर्टिस हास्पिटल में भर्ती कराया था। जरूरत के मुकाबले उन्हें दवा की डोज पूरी नहीं मिल पा रही थी। अब उनकी हालत बिगड़ती चलती गई, चिकित्सकों ने उनकी एक आंख का आपरेशन भी किया था। लेकिन ब्लैक फंगस का दायरा बढता गया। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कराया गया था। लेकिन बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही साथी पुलिस कर्मियों शोक की लहर दौड़ गई। स्टाफ के कर्मचारियों ने उन्हें सीधे स्वभाव का बताते हुए मृतक आत्मा को शांति प्रदान की।
विज्ञापन

गाजियाबाद के रहने वाले 54 वर्षीय रकम सिंह अमरोहा के आदमपुर थाने में इंस्पेक्टर थे। जिले में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान रकम सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। 22 अप्रैल को उनकी कोरोना वायरस पॉजिटिव आई थी। रकम सिंह डायबिटीज के पीड़ित भी थे। जिला प्रशासन ने इंस्पेक्टर रकम सिंह को वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। कुछ दिन बाद उन्हें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। जिसके बाद 12 मई को परिजनों ने सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। 21 मई को चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी की थी। सर्जरी से पहले एक ब्लैक पंकज की डोज दी गई थी। 23 अप्रैल को बेटे वैभव ने आरोप लगाया था कि अलग-अलग विभागों के चक्कर काटने के बाद भी दवाई की डोज पूरी नहीं मिल पा रही है। एक दिन में इंस्पेक्टर को 300 एमजी के दोस्त की जरूरत थी। तभी से इंस्पेक्टर रकम सिंह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। मंगलवार को रतन सिंह की हालत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कराया गया था। ब्लैक फंगस के चलते इंस्पेक्टर ने बुधवार की शाम दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जब भी अमरोहा पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी सुनीति ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की मौत की पुष्टि की है। वहीं मंगलवार को सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय इंस्पेक्टर का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। मालूम रहे कि लंबे समय से थाने में इंस्पेक्टर की कुर्सी खाली रहने की वजह से करीब सप्ताह पहले ही राजकुमार सरोज को थाने की कमान सौंपी है। बताते हैं कि उन्होंने पंचायत चुनाव में क्षेत्र में रहकर बहुत मेहनत की थी। गांव गांव जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया था। क्षेत्र के लोगों को उनसे काफी जुड़ाव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें