फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने किसान के खाते से निकाले 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने किसान के खाते से निकाले 25 हजार
विज्ञापन

नौगांवा सादात में ग्राहक, नोएडा के एटीएम से निकले रुपये, पीड़ित किसान ने एटीएम ब्लाक कराकर खाते पर रोक लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। साइबर ठगों ने किसान के खाते से 25 हजारों रुपये निकाल लिए। यह धनराशि तीन बार में निकाली गई थी। खाते से धनराशि कटौती का मैसेज मिलने पर किसान के होश उड़ गए। पीड़ित ने एटीएम ब्लाक कराकर खाते पर रोक लगवाई। बाद में मामले की शिकायत थाने में की तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अब पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के कायमपुर में मंगू सिंह का परिवार रहता है। मंगू सिंह पेशे से किसान है। उनका नौगांवा सादात स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बचत खाता है। बैंक ने उन्हें एटीएम भी जारी किया हुआ है। तीन दिन पहले किसान मंगू सिंह अपने घर पर मौजूद थे। तभी उनके फोन पर तीन एसएमएस आए जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। दरअसल उनके खाते से तीन बार में 25 हजार रुपये की धनराशि निकाली गई थी। आननफानन में मंगू सिंह बैंक पहुंचे और एटीएम को ब्लॉक करा कर खाते पर रोक लगवाई। बैंक अधिकारियों के मुताबिक किसान के खाते से धनराशि नोएडा में पीएनबी के हेड ऑफिस के बराबर में एटीएम से निकाली गई है। पीड़ित ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

000
ऐसे बच सकते हैं साइबर ठगी का शिकार होने से
ठगी से बचने के लिए प्रतिष्ठित वेबसाइट से ही करें शॉपिंग
कैश ऑन डिलीवरी मंगाएं प्रोडक्ट
सस्ते उत्पाद या इनाम के लालच में भी ऑनलाइन बुकिंग करने से बचें
वेबसाइट की हेल्पलाइन और डिलीवरी मैन का मोबाइल नंबर जरूर लें
एचटीटीपीएस साइट से ही बुकिंग कर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करें भगुतान
ऑनलाइन खरीदे उत्पाद की पॉलिसी के बारे में जानकारी करें
आप अपने कंप्यूटर में अगर इंटरनेट का प्रयोग करते हैं तो सबसे पहले आप अपने पर्सनल कंप्यूटर को पासवर्ड से सुरक्षित कीजिए।
हमेशा बहुत स्ट्रांग पासवर्ड का प्रयोग करें। क्योंकि साइबर क्रिमिनल प्रोग्रामर ऐसे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का निर्माण करते हैं जो आपके साधारण से पासवर्ड को आसानी से गेस कर सकता है।
अगर आप एक से अधिक अकाउंट्स का प्रयोग करते हैं तो सभी के लिए अलग-अलग पासवर्ड का प्रयोग करें।
अपना पासवर्ड कभी भी अपने नाम, पता, गली नंबर, जन्म तिथि, परिवार के सदस्यों के नाम, विद्यालय के नाम या अपने वाहनों के नंबर पर न बनाएं जिसका दूसरों के द्वारा आसानी से अनुमान न लगाया जा सके।
अपने इंटरनेट बैंकिंग और बैंकिग ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल कभी भी सार्वजनिक स्थान जैसे कि साइबर कैफे, ऑफिस, पार्क, सार्वजनिक मीटिंग और किसी भीड़-भीड़ वाले स्थान पर न करें।
किसी भी प्रकार के बैंकिंग लेनदेन के लिए आप अपने पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप का ही इस्तेमाल करें।
बैंकिंग यूजर नेम, लॉगिन पासवर्ड, ट्रांजक्शन पासवर्ड, ओटीपी, गोपनीय प्रश्नों या गोपनीय उत्तर को अपने मोबाइल, नोटबुक, डायरी, लैपटॉप या किसी कागज पर न लिखें।
ई-मेल के द्वारा कभी भी आप अपने गोपनीय और महत्वपूर्ण जानकारी को न भेजें क्योंकि हैकर्स हैक कर इस जरूरी दस्तावेज को बीच में पढ़ भी सकते हैं।
सोशल मीडिया के अकाउंट को देखते रहें। अगर कभी आप अपने सोशल साइट्स के अकाउंट को डिलीट कर रहे हैं तो उससे पहले आप अपनी सारी पर्सनल जानकारी को डिलीट कर दें और फिर उसके बाद आप अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करें या डिलीट करें।
विज्ञापन

आप किसी भी स्पैम ई-मेल का उत्तर न दे। अंजान ई-मेल में आए अटैचमेंट्स को कभी खोल कर न देखें या उस पर मौजूद लिंक पर क्लिक न करें। इसमें वायरस या ऐसा प्रोग्राम हो सकता है जिसको क्लिक करते ही आपका कंप्यूटर उनके कंट्रोल में जा सकता है या आपके कंप्यूटर में वायरस के प्रभाव से कोई जरूरी फाइल डिलीट हो सकती है और आपका ऑपरेटिंग सिस्टम करप्ट हो सकता है।
000
ठगी होने पर यहां दे जानकारी
100 नंबर
नजदीकी थाने पर
एसएसपी कार्यालय
क्राइम ब्रांच
साइबर सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें