फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट.....पैदल जा रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन से कुचलकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन

गजरौला। तिगरी मार्ग पर पैदल जा रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बुधवार की शाम यह हादसा तिगरी मार्ग पर गांव कुमराला में एक इंटर कालेज के पास हुआ। बताते हैं तिगरी निवासी रोहित (28) पुत्र वीरेंद्र सिंह मजदूरी करता था। वह किसी काम से गजरौला आया था। यहां से पैदल लौट रहा था। तिगरी मार्ग पर इंटर कालेज के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची और उसे सीएचसी ले आई यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी यहां आ पहुंचे। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि श्रमिक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। इसके लिए कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें