फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने किसान से एटीएम पिन पूछकर ठगे 21 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर किसान को फोन कर एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर खाते से 21 हजार रुपये खाते से पार कर दिए। फोन पर रुपये कटने का मैसेज मिलते ही किसान के होश उड़ गए। आनन-फानन में बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया। बाद में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।
विज्ञापन

डिडौली निवासी याकूब पेशे से किसान है। वह रोजमर्रा की मजदूरी भी करते हैं। उनका खाता गांव में स्थित सरकारी बैंक की शाखा में है। आरोप के मुताबिक बुधवार को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड के पिन नंबर पूछ लिया। इसके बाद याकूब के खाते से 21 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज मिलते ही उसके होश उड़ गए। वह बैंक पहुंचा और खाते पर रोक लगवाई। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। उसके साइबर सेल को भेजकर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें