फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami: शमी के फार्म हाउस में बढ़ी अचानक भीड़, सेल्फी लेने वालों की लाइन..सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी

Mon, 11 Dec 2023 06:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

 एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मोहम्मद शमी के सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उनके फार्म हाउस में होने की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में लोग फोटो खिंचवाने के लिए आ रहे हैं। इसकी जानकारी शमी ने सोशल मीडिया पर भी दी है। 
विज्ञापन
मोहम्मद शमी के फार्म हाउस पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप में अपनी घातक गेंदबाजी के बदौलत इतिहास रचने वाले मोहम्मद शमी के चाहने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इन दोनों मोहम्मद शमी अपने गांव सहसपुर अलीनगर स्थित फार्म हाउस पर रुके हुए हैं। हालांकि बीच-बीच में वह कभी दिल्ली-मुरादाबाद तो कभी दूसरे शहरों में जाते रहते हैं।

विज्ञापन


जैसे ही फार्म हाउस पर मोहम्मद शमी के पहुंचने की जानकारी उनके प्रशंसकों को मिलती है तो लंबी लाइन लग जाती है। हर कोई उनके साथ सेल्फी खिंचवाने को उत्साहित है। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से मोहम्मद शमी के फार्म हाउस पर पुलिस तैनात की गई है।

साथ ही पुलिस की ओर से उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड की है, जिसमें उनके फार्म हाउस के बाहर प्रशंसकों की लंबी लाइन लगी हुई है। ये सभी प्रशंसक मोहम्मद शमी के साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद शमी के निजी सुरक्षा कर्मी एक-एक करके प्रशंसकों को फार्म हाउस के भीतर और बाहर भेजते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं मोहम्मद शमी ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जिसमें वह फार्म हाउस में बनी पिच पर अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक युवक उन्हें बॉलिंग कर रहा है, जबकि मोहम्मद शमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मोहम्मद शमी महान गेंदबाज हैं। उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ लगी रहती है। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें