फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़ डेंगू का एक नया मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम में बदलाव के साथ जिले में टाइफाइड और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को 1145 मरीज अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान डेंगू का एक नया मरीज सामने आया है। अस्पताल के वार्ड में बुखार व टाइफाइड के 40 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में 1145 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इनमें 513 महिला, 419 पुरुष और 213 बच्चे शामिल रहे। जिला अस्पताल में वायरल फीवर और टाइफाइड के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी उपचार दिया जा रहा है। बुखार व अन्य बीमारी से ग्रस्त गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने डेंगू और बुखार के मरीजों के लिए वार्ड में उचित व्यवस्था कर रखी है। चिकित्सकों ने लोगों से बुखार होने पर लापरवाही न बरतने और तत्काल जांच कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह भी दी है।
सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि जिला अस्पताल में बुखार और टाइफाइड के करीब 40 मरीज भर्ती हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। 16 मरीजों की जांच की गई। जिसमें एक व्यक्ति में डेंगू आया है। इसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें