फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों को भीड़ ने घेरा

Sat, 24 Feb 2018 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला\अमरोहा। 
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला दरबार ए कलां में बिजली कर्मचारियों का घेराव करते उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के सख्त निर्देशों पर बिजली के बकाएदार व कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए विभागीय टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को भी शहर के मोहल्ला दरबार ए कला में अभियान के तहत बकाएदारों की बिजली काटने पहुंची टीम को उपभोक्ताओं ने घेर लिया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों व उपभोक्ताओं ने जमकर नोकझोंक हुई। भीड़ का उग्र रूप देखकर बिजली कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस बुलाकर कार्रवाई का अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को डबल लाइन बिजली घर के जेई संजय कुमार सैनी और टूजीटू प्रवीण कुमार ने शहर के मोहल्ला दरबार ए कला में विद्युत बकाया वसूली और चेकिंग अभियान चलाया। हजारों की बकाया पर उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई। बिजली की लाइन काटने का उपभोक्ताओं ने जमकर विरोध किया। जिसको लेकर नोकझोंक हुई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद टीम ने मोहल्ले के 35 बकाएदार उपभोक्ताओं की बत्ती काटी। जबकि 20 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई। इस दौरान लाइनमैन हरिश्चंद्र, मुन्ना, शशि भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें