आदमपुर। गंगेश्वरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदनकोटा में चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से कब्जाकर लोगों ने फसल उगा रखी है। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की। शिकायत मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं बीडीओ ने बुधवार को चंदनकोटा गांव में वृहद गोशाला का भी निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत चंदनकोटा में चारागाह की भूमि पर लोगों ने गेहूं की फसल उगा रखी है। ग्राम प्रधान कश्मीरी देवी का कहना है कि उस पर अवैध रूप से ट्यूबवेल का कनेक्शन भी करा लिया है। चारागाह की भूमि से अवैध कब्जा हटाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यहां गोशाला के पशुओं के लिए चारा बोया जाएगा। खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि शिकायत की जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। बीडीओ ने गांव की गोशाला का भी निरीक्षण किया और इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद