फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में छिपे बदमाश, देर रात तक कांबिंग जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। पुलिस मुठभेड़ में फरार में ढाई लाख के बदमाश कमल के ढेर होने के बाद भी पुलिस की देर रात तक कांबिंग जारी रही। कीकर के वन में पुलिस फोर्स कमल के साथियों को खोजती रही। पुलिस को आशंका है कि कमल के साथी जंगल में छिपे हैं। वहीं अंधेरा होने से पुलिस कांबिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र के संभल-गंवा मार्ग पर शनिवार देर शाम आदमपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बाद में पुलिस ने बदमाशों को शेरपुर इमरतपुुर के जंगल में घेर लिया। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस फायरिंग में चंदौसी से फरार बदमाश कमल ढेर हो गया। जबकि सिपाही घायल हो गया। इसके बाद भी बदमाशों की ओर से फायरिंग जारी रही। पुलिस को जंगल में और बदमाशों के छिपे होने की आशंका है। जिसे लेकर पुलिस रातभर कीकर के जंगल में कांबिंग करती रही। मुठभेड़ स्थल शेरगढ़ इमरतपुर गांव में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी बाद में पहुंच गई। टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। टीम ने मौके पर मिली पिस्टल, रायफल की मैंग्जीन से फिंगर प्रिंट लिए है। साथ ही खून के नमूने भी भरे गए।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ इमरतपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद एसपी के निर्देश पर जिला अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। घंटेभर बाद घायल बदमाश कमल और सिपाही को भी जिला अस्पताल लाया गया। आनन-फानन में दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर संजीव कुमार ने बदमाश कमल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिपाही को गंभीर हालत में मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भारी पुलिस फोर्स को देखकर मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। तीमारदार वार्डों से बाहर निकल आए। इमरजेंसी के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

आदमपुरे थानाक्षेत्र में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस फोर्स को लगाया गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली से सिपाही घायल हो गया। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान कमल के रूप में हुई। जो चंदौसी में सिपाहियों की हत्या कर फरार हो गया था। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की जा रही है। - डा. विपिन ताडा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें