फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के जयकारों के साथ जल लेकर लौट रहे कांवड़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्रावण माह में चारों ओर भोले शंकर के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी है। दूर-दराज से आए कांवड़िए गंगा जल लेकर लौटने लगे हैं। आज से कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। पहले सोमवार को जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए मंदिर और शिवालय सज गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों के आवागमन से नेशनल हाईवे पर भोले के जयकारे गूंजने शुरू हो गए हैं। बरेली, संभल, चंदौसी, और मुरादाबाद समेत अन्य कई दूसरे जिले के शिवभक्तों ने ब्रजघाट से जल भरकर ले जाना शुरू कर दिया है। शहर से लेकर सड़कों तक बम-बम भोले के जयकारे भी गूंजने लगे हैं। कांवड़ियों के अलावा भोले बाबा के अन्य भक्तों में भी कांवड़ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रावण माह के पहले सोमवार के लिए ब्रजघाट पर कांवड़ियों का मेला सा लगा है। हर-हर, बम-बम के उद्घोष से ब्रजघाट हाईवे गूंजने लगा। भक्ति के साथ देशभक्ति का संयोजन देखने को मिल रहा है। हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे में शामिल श्रद्धालु अपने संग तिरंगा लेकर चल रहे हैं। भगवान महादेव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। महिला शिवभक्त कांवड़ में जल भरने के लिए ब्रजघाट पहुंच रही हैं। ज्यादातर शिवभक्त कांवड़ को कंधे पर रखकर पैदल अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। दिनभर हाईवे पर कांवड़ियों के चलने का सिलसिला जारी रहा। हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या अभी कम ही है। इस लिए हाईवे पर रूट डायवर्जन न करके एक लेन पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें