फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी धनौरा एसओ लाइनहाजिर, गजरौला को बचाया

Sat, 09 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
उनकी जगह पुलिस लाइन से संजय गंर्ग को मंडी धनौरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि, गजरौला के थानाध्यक्ष को साफ बचा दिया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह कर रहे हैं। उधर, दिल्ली पुलिस के सिपाही के पक्ष की ओर से भी तमाम लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भतीजे इफ्तिकार की कार से टक्कर होने के बाद चार अप्रैल को दिल्ली पुलिस के सिपाही गजेंद्र सिंह व उसके बहनोई ने पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोप था कि इसी रात गजेंद्र और हरवीर को गजरौला थाने की हवालात से निकालकर सपाइयों के साथ मंडी धनौरा के थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने पीटा था।

गजरौला थानाध्यक्ष ने इन्हें पीटने से नहीं रोका। घटना के बाद जिले भर के जाट आंदोलित हो गए थे। पहले एसपी कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद महापंचायत कर 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री का घेराव करने की चेतावनी दी थी। पुलिस अधीक्षक डा. एस चनप्पा ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह को सौंपी है। एसपी ने मंडी धनौरा के थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


जबकि गजरौला एसओ उपेंद्र यादव के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उधर दिल्ली पुलिस के सिपाही पक्ष के जनम सिंह आदि ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर मामले में अपने बयान दर्ज कराए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें