एक तांत्रिक के बहकावे में आकर चिंगरावली गांव स्थित पीर बाबा की मजार के पास खजाना के लिए खुदाई करने पहुंचे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। वहीं, एक पक्ष की कार के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने सीज कर दिया।
बता दें कि चिंगरावली गांव स्थित पीर बाबा की मजार के आसपास लोगों को खजाना होने की किवदंति है। बृहस्पतिवार रात एक तांत्रिक के कहने पर एक पक्ष से गाजियाबाद निवासी खलिद, गफूर, गुलफाम, इकराम, मुस्ताक और दूसरे पक्ष से वजीर और यासीन मौके पर पहुंच गए।
मजार के आसपास खुदाई को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 151 की धारा में कार्रवाई की है।