फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बताया मारपीट, रिपोर्ट दुष्कर्म की

Thu, 26 Apr 2018 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को थाने में बैठाकर पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में जबरन समझौता कराने के बाद पुलिस अचानक हरकत में आ गई है। गुरुवार को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से एक दिन पहले ही पुलिस का रुख एकदम बदल गया, मासूम के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, और बच्ची के  लिए मेडिकल के  लिए भी भेज दिया गया। जबकि पुलिस इस घटना को सिर्फ मारपीट बता रही थी।  
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सहेलियों संग खेल रही पांच साल की मासूम को दो रुपये का लालच देकर एक किशोर ने दुष्कर्म किया था। परिजन खेत पर गए हुए थे। आने के बाद बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद गांव में बवाल खड़ा हो गया। पीड़ित परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी किशोर के पिता को हिरासत में भी ले लिया था। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को थाने में बुलाकर दोनों पक्षों का समझौता कर दिया था। एसपी और एएसपी ने भी हसनपुर सीओ को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कराकर खानापूर्ति की। घटना को आपसी मारपीट बताया गया। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले पुलिस ने एकाएक इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भी भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें