फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबिलेंट में गैस रिसाव से अप्रेंटिश फिटर की मौत, दो गंभीर

Tue, 03 Apr 2018 02:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
विज्ञापन
पवन की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री में सोमवार सुबह 11 बजे एक प्लांट में गैस रिसाव होने से एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम कर रहे अप्रेंटिस फिटर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य भी इसकी चपेट में आ गए। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। हालांकि जुबिलेंट अफसर घटना के कारणों को स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं, जबकि घटना की जांच कराए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बस्ती निवासी पवन कुमार (24) करीब तीन माह पहले जुबिलेंट फैक्ट्री में अप्रेंटिस फिटर के तौर पर काम पर लगा था। बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह जुबिलेंट फैक्ट्री के एक प्लांट में काम कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक यहां पाइप से गैस रिसाव होने लगा। प्लांट के अंदर जहरीली गैस फैल गई। इसकी चपेट में आकर पवन कुमार बेहोश हो गया।

पवन के अलावा एसके शर्मा व शंकर त्रिपाठी निवासी जुबिलेंट कॉलोनी भी बेहोश हो गए। गैस रिसाव की सूचना से फैक्ट्री में खलबली मच गई। बेहोशी की हालत में तीनों को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पवन को मृत घोषित कर दिया। जबकि चपेट में आए अन्य दोनों कर्मियों को आईसीयू में शिफ्ट कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल कंपनी अफसर घटना का कारण स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। पवन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

परिजन बोले - दम घुटने से हुई मौत, वैज्ञानिक बोले हाईड्रोजन सल्फाइड बनी पवन की मौत की वजह

जुबिलेंट में हुए हादसे से गई अप्रेंटिस फिटर की मौत के बाद परिजन गमजदा हैं। परिजनों का कहना है कि दम घुटने से उसकी मौत हुई है। जांच को पहुंचने वैज्ञानिकों ने बताया कि हाईड्रोजन सल्फाइड चेंबर में जाने से पवन की मौत हुई है। 
मृतक पवन के भाई हितेश के मुताबिक उसकी मौत दम घुटने से हुई है। पवन के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है और ना उसके शरीर पर कहीं केमिकल गिरने का निशान है। उसकी मौत प्लांट में गैस फैलने की वजह से ही हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदूषण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक अनिल त्रिपाठी फैक्ट्री में जांच करने के लिए गए। उनके मुताबिक वहां पूछताछ के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि जिस प्लांट में वह काम कर रहा था। उसी के पास एच टू एस यानी हाइड्रोजन सल्फाइड का चेंबर बना हुआ था। युवक ने वह चेंबर खोल दिया। जिसमें हाईड्रोजन सल्फाइड फैली हुई थी। जिस वजह से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन सल्फाइड एक रंगहीन, ज्वलनशील, बेहद खतरनाक गैस है। यह कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में स्वाभाविक रूप से होता है, कार्बनिक पदार्थ और मानव/पशु कचरे (जैसे, सीवेज) के टूटने से उत्पादित किया जाता है। 

एक माह पहले हुई थी पवन की शादी

गजरौला। जुबिलेंट फैक्ट्री के प्लांट में हुई पवन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि पवन की शादी एक माह पहले ही हुई थी। उसके हाथों से अभी ठीक से मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था। लेकिन उसकी अचानक मौत से परिजनों एवं पत्नी का रो-रोकर बुराहाल है। पवन चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

जुबिलेंट में घटित घटना में अप्रेंटिस करने वाले युवक की हालत बिगड़ी थी। उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी। अपने कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 
- सुनील कुमार दीक्षित, एचआर हैड, जुबिलेंट लाइफ साइंसेस गजरौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें