फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में खटपट न शोर, पांच घरों से लाखों का माल ले गए चोर

Sun, 12 Aug 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला।
विज्ञापन
गजरौला के नगलिया बहादरपुर गांव में चोरी के बाद अलमारी दिखाते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगलिया बहादरपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। परिवार वाले सोते रहे और चोर सात में से पांच घरों से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। एक घर में चोरों को कुछ नहीं मिला, जबकि एक अन्य घर में चोरों के घुसने पर गृहस्वामी की लड़की जाग गई, जिसके शोर मचाने पर चोर भाग गए। सिलसिलेवार तरीके से हुई चोरी की घटना से गांव में दहशत है। पुलिस ने गांव पहुंचकर छानबीन की है। 
विज्ञापन

गांव नगलिया बहादुरपुर घरों में चोर दीवार और छत के सहारे सभी घरों में घुसे। गांव निवासी खल व्यापारी परमजीत सिंह के घर से चोर सोने का सेट, सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल, दो अंगूठी, चार जोड़ी पाजेब सहित करीब सात तौले सोना और 90 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। पास के ही अंकुश के घर अलमारी का ताला तोड़कर सात अंगूठी, चार चूड़ी, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक चेन और 33 हजार की नगदी चोरी हुई। अंकुश के घर से करीब नौ तौले सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। गांव के ही दुष्यंत के घर से नौ तोले सोने के आभूषण चोरी हुए। जिनमें उसकी पुत्रवधु प्रियंका के एक गले का सैट, कुंडल, दो कंगन, पौन किलो चांदी के आभूषण चोर चोरी कर ले गए। सचिन के घर में छत के रास्तें चोरो ने प्रवेश किया। यहां से चोरों ने सात सोने की अंगूठी, पंद्रह चांदी के सिक्के, आठ जोड़ी पायल, एक सोने की चेन, आठ जोड़ी कुंडल और दस हजार रुपये की नगदी चोरी हुई। दीपक के घर से चोरों ने 45 हजार रुपये नगद, सोने के सात गहने चोरी कर लिए। दीपक के भाई अजयपाल सिंह के घर चोर सामान की खंगाली करके भाग गए। यहां से कुछ चोरी नहीं हुआ। वहीं गांव के ही दलजीत सिंह के घर पर भी जाग होने के कारण चोर खाली हाथ वापस भाग गए। बेखौफ चोरों ने बड़े ही शातिर ढंग से वारदात को अंजाम दिया। किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह ग्रामीण उठे तो उन्हें अपने अपने घर में चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बलजीत सिंह को सूचना दी। प्रधान ने 100 डायल पर पुलिस को फोन करके वारदात के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। चोरों ने एक ही रात में करीब पंद्रह लाख की चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डाली। उधर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर तहरीर सौंपी है। पुलिस से वारदात के शीघ्र खुलासे की मांग उठाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें