फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर गार्ड की हत्या

Thu, 11 Jan 2018 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
अमरोहा पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे चौकीदार के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र की रखवाली कर रहे चौकीदार की मंगलवार रात बदमाशों ने हत्या कर दी। चौकीदार के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकीदार के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आशंका जताई जा रही है कि पिटाई के बाद चौकीदार का गला घोंटा गया है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मीराशाह गांव निवासी रामफल (55) खेतीबाड़ी करते थे। ठाकुरद्वारा के रानीनगला स्थित त्रिवेणी शुगर मिल ने रामफल के खेत में गन्ना क्रय केंद्र बनाया है। रामफल केंद्र पर गार्ड की नौकरी करते थे। रोज की तरह मंगलवार की रात करीब आठ बजे रामफल गन्ना क्रय केंद्र पर घर से ड्यूटी के लिए निकल गए। सुबह काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो उनका छोटा बेटा उमेश उनकी हाल जानने के लिए केंद्र पर पहुंचा। जैसे ही वह तंबू में घुसा पिता का लहूलुहान शव देखकर उसकी चीख निकल गई। मौके पर बिखरे सामान को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा रहा था कि रामफल और बदमाशों के बीच हाथापाई हुई है। बेटे की चीख सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष धमेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित गन्ना क्रय केंद्र कर्मचारियों व परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की।  पुलिस के मुताबिक मृतक के छोटे भाई जगपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें