फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्महाउस के मालिक के हत्यारोपी की हत्या

Wed, 20 Dec 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर व अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र की गंगा पार सीमा के बीच स्थित डीएस फार्म हाउस पर सोमवार रात नौ बजे मेरठ के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही गजरौला व गढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घंटे तक सीमा विवाद में मामला उलझा रहा। इसके बाद गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लिया। 
विज्ञापन

  देररात मामले में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जाता है कि मारे गए युवक पर डीएस फार्म के मालिक व सेवानिवृत्त दूतावास कर्मी डीएम वर्मा की हत्या का आरोप है और वह इस आरोप में जेल काटकर कुछ दिन पहले ही बाहर आया था।
मेरठ के थाना किठोर क्षेत्र के गांव भडोली निवासी दयानंद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम साजिश के तहत कपिल निवासी सैदपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर ने फोनकर मुझे व मेरे भाई विक्रांत को धोखे से बुलाया था। कहा था कि कुछ जरूरी बात करनी है। यहां आकर देखा तो पहले से ही हमारे गांव भडोली निवासी गोलू भी मौजूद था। गोलू से हमारा पिछले दिनों विवाद हो गया था। उसी बात को लेकर फिर से गोलू व विक्रांत में कहासुनी हो गई। इसी बीच इन लोगों ने विक्रांत (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना   मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर व  गजरौला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

यहां करीब एक घंटे तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। आखिरकार घटना गजरौला पुलिस के गले ही पड़ी। शव कब्जे में लेकर पीएम को भिजवाया गया और तहरीर के आधार पर गोलू निवासी भंडोली थाना किठोर जिला मेरठ, अशोक निवासी विरसंगापुर थाना सिम्भावली, हापुड़ व कपिल निवासी गांव सैदपुर थाना गढमुक्तेश्वर समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें