फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता कक्षा एक की छात्रा की हत्या

Tue, 20 Feb 2018 01:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /उझारी (अमरोहा)। 
विज्ञापन
बदहवास मां से बात करतीं सीओ मोनिका यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लापता होने के छब्बीस घंटे बाद कक्षा एक की छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि शव को देखने से लग रहा है कि गला दबाकर मारा गया है। दुष्कर्म की स्थिति नहीं है। लेकिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी। 
विज्ञापन

सैदगनली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला शाही चौक निवासी सलीम अल्वी की छह वर्षीय बेटी शहरीन कक्षा एक की छात्रा है। रविवार की दोपहर वह घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों के इधर-उधर तलाश करने के बाद भी मासूम का सुराग नही लगा। पीड़ित परिजनों ने सैदनगली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर मासूम के लापता होने की सूचना वायरल की गई। लेकिन छात्रा की कोई जानकारी नही मिली। सोमवार की दोपहर नगर की पठान वाली मस्जिद के पीछे ईंटों के ढ़ेर पर छात्रा का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा के हाथ बंधे हुए थे। जबकि गले के अलावा तमाम शरीर पर चोट के निशान मिले। एकाएक लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
मौत की खबर मिलते ही परिजनों भी मौके-ए-वारदात की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पहुंचीं सीओ मोनिका यादव व सैदनगली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए टीम लगा दी गई है। बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें