फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका को ले जा रहे युवक की दबंगई, रोकने पर भाई को बाइक से मारी टक्कर; फिर साथियों संग पीटा

Fri, 23 Oct 2026 08:56 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में युवती को बाइक से ले जा रहे युवक ने रोकने पर उसके भाई को टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट भी की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में प्रेमिका को बहला-फुसलाकर ले जा रहे युवक ने रोकने की कोशिश करने पर युवती के भाई को बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर भाई से मारपीट की।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एफआईआर में बताया कि गांव का एक युवक उसकी बहन से बात करता था। कई बार हिदायत देने के बावजूद वह नहीं माना। बीते मंगलवार रात करीब नौ बजे वह उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया। ख्यालीपुर ढाल पर बाइक से युवती को ले जाते देख भाई ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने बाइक से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया, जिससे उसके हाथ में काफी चोट आई।

इसके बाद आरोपी ने अपने परिचित राजेश और अरविंद को बुला लिया। तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन घर से सोने-चांदी के जेवर और कुछ रुपये भी ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जितेंद्र और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि युवती की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें