फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु बाजार से चार लोग पकड़े

Thu, 22 Feb 2018 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला में पशु तस्करी के खिलाफ छापामारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के कुुमराला चौराहा पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बुधवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के आदेश पर पुलिस ने छापेमारी की। यहां वाहन में मानक से अधिक पशु भरने को लेकर तीन डीसीएम कब्जे में की गई। साथ ही चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुमराला में लगने वाला साप्ताहिक बाजार अवैध रूप से लगाया जा रहा है। यहां पशुओं के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। पशुओं के चारे व पानी पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं रहती। यहां पशुओं की खरीद फरोख्त का भी कोई रिकार्ड नहीं रहता। पशुओं को वाहनों में मानक से अधिक लादा जाता है। जमकर पशु क्रूरता की जाती है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने टीम के साथ साप्ताहिक बाजार में छापेमारी की। सड़क किनारे खड़े चार ट्रक, जिनमें बेहिसाब पशु लदे हुए थे। उन्हें पुलिस ने कब्जे में कर लिया। इसके साथ ही चार लोगों को पकड़ लिया गया। पशुओं की खरीद फरोख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। 
पुलिस की छापेमारी से साप्ताहिक पशु बाजार के आयोजकों में खलबली मच गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पीएफए प्रभारी रीडिंग सेल डा. रविंद्र शुक्ला का कहना है कि जनपद अमरोहा में नौ पशु बाजार अवैध रूप संचालित हो रहे हैं। शासनादेश के अनुसार पशु बाजार संचालाकों को एंट्री-एग्जिट बनाने चाहिए। लेकिन ऐसी व्यवस्था कहीं पर भी नहीं है। इसके अलावा शैड, चारा व पानी की व्यवस्था भी नहीं है। पशु बाजार में जिला पंचायत प्रमाणित मुहर लगी हुई रसीदें भी जारी होनी चाहिए। जो नहीं हो     रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें