फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर मिला किसान का शव

Thu, 22 Mar 2018 01:43 AM IST
ब्यूूरो अमर उजाला/रजबपुर। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
ट्रैक्टर ठीक कराने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रझोहा गए किसान का दूसरे दिन शव मिलने से हड़कंप मच गया। किसान के गले पर चोटों के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि लिए भेज दिया है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

  रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव तसिया निवासी मनोज (35) मंगलवार की सुबह घर से ट्रैक्टर ठीक कराने के लिए रझोहा गया था। लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह उसका शव रझोहा स्थित शराब की हट्टी के सामने ट्रैक्टर की सीट पर ही पड़ा मिला। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। 
परिजनों के मुताबिक मनोज के पास 15 हजार रुपये थे। जो जेब से गायब हैं। मनोज के गले व पेट पर चोट के निशान भी हैं। आशंका जताई कि उसकी हत्या की गई है। मृतक की पत्नी सीमा और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की शाम मनोज को ट्रैक्टर मिस्त्री कल्वा के साथ हसनपुर जाते हुए देखा गया था। सूचना मिलते ही हसनपुर और रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, धनौरा सीओ मोनिका यादब ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ही उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें