फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने एसओ की गाड़ी पर झोंका फायर

Sat, 19 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्कर एसओ की गाड़ी पर फायर कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने मैक्स गाड़ी से पांच गोवंशीय पशु बरामद कर लिए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन



हसनपुर की तरफ से एक मैक्स गाड़ी में गोवंशीय पशु लाए जाने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर एसओ ने मय फोर्स पहुंचकर ढक्का मोड़ व सैदनगली के बीच में बैरियर लगवा दिया। गाड़ी को आते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पशु तस्कर ने एसओ की गाड़ी पर फायर झोंक दिया और जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो युवक फरार हो गए।

एसओ सैदनगली सतीश यादव ने बताया कि पकड़े हुए युवक ने अपना नाम सोनू पुत्र कमल निवासी गली नंबर 106 संतनगर थाना गुराटी दिल्ली बताया है। उन्होंने बताया कि मैक्स गाड़ी से चार गाय और एक बैल बरामद कर लिया। सोनू गाड़ी चालक हैं।
विज्ञापन


इसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है। पशुओं को परीक्षण के बाद गोशाला भेज दिया गया। भागने वालों में गुड्डन पुत्र बसीर निवासी सराय तरीन संभल व एक अन्य है। पुलिस ने मामले में सोनू समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें