फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसूदपुर में दो समुदाय भिड़े

Sat, 03 Feb 2018 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक फिसलकर गिरने के बाद किए गए उपहास को लेकर मिलकर मकसूदपुर नवादा में दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जमकर पथराव हुआ। जिसमें महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी विशाल पुत्र जयप्रकाश अपनी बहन को मकसूदपुर नवादा स्थित स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक मकसूदपुर निवासी जानेआलम की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के आगे फिसलकर गिर पड़ी। जिसके बाद दुकान पर एकत्र युवक अभद्र तंज कसते हुए उसका मजाक उड़ाने लगे। जो विशाल को नागवार गुजरा। इसके कुछ ही देर बाद विशाल ने कुछ साथियों के साथ जानेआलम की दुकान पर आ गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। 
देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। ताबड़तोड़ पत्थरबाजी से गांव में अफरातफरी मच गई। इसमें सुमित, कमलदीप और जानेआलम और उसकी मां तैय्यवा समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 100 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जोया एसएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें