फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर क्राइम ब्रांच से हथकड़ी छुड़ाकर भागा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नागपुर क्राइम ब्रांच से हथकड़ी छुड़ाकर भागा आरोपी काबू
विज्ञापन

- क्राइम ब्रांच से छुड़ाकर भागने के बाद आरोपी पहुंच गया था हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव करेवड़ी में नागपुर क्राइम ब्रांच की कस्टडी से फरार हुआ मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी फिर से मोहाना पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। अब नागपुर पुलिस आरोपी को लेकर जाएगी। आरोपी लघुशंका का बहाना बनाकर भाग गया था।
विदित रहे कि 7 दिसंबर को नागपुर क्राइम ब्रांच में नियुक्त मुख्य सिपाही प्रवीन फादंडे ने मोहाना थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी टीम ने मादक पदार्थ तस्करी करते हुए मुरथल के ताजपुर गांव निवासी प्रवीण को पकड़ा था। उसने अपने एक अन्य साथी करेवड़ी गांव के मोनू की संलिप्तता बताई थी। उसे पकडने के लिए आरोपी प्रवीण को साथ लेकर नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम सोनीपत आई थी। 6 दिसंबर की रात को टीम मोनू को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश देने गई तो प्रवीन लघुशंका का बहाना बनाकर भाग गया था। मोहाना थाना में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाना थाना में नियुक्त एएसआई राकेश की टीम ने आरोपी प्रवीण को रतनगढ़ से पकड़ लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हरिद्वार भाग गया था। अब वह वापस आया तो पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें