फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर किसान की हत्या

Tue, 20 Feb 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /नौगावां सादात। 
विज्ञापन
बासखेड़ी में मौका-ए-वारदात पर खून के धब्बे दिखाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत पर पानी चला रहे किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार के मुखिया की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

नौगावां सदाता थाना क्षेत्र के गांव बासखेड़ी निवासी फहमीद (52) किसानी करता था। वह पृथीपुर गांव निवासी होरी सिंह के ट्यूबवेल से फसल की सिंचाई करता था। रविवार को फहमीद फसल में खाद बिखेरकर बिजली का इंजतार करने लगा। साढ़े आठ बजे बिजली आने पर फहमीद ने ट्यूबवेल चलाकर घर लौटने लगा। जैसे ही वह नलकूप से करीब चालीस मीटर दूर पहुंचा। इसी बीच हमलावरों ने गर्दन, हाथ, पेट और सिर में चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। रात्रि करीब पौन बजे ट्यूबवेल मालिक होरी सिंह खेत पर पहुंचा तो फहमीद को खून से लतपथ पड़ा देख बदहवाश हो गया। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही नौगावां सादात थाना एसओ आरपी सिंह फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौका-ए-वारदात को देखने से लगता है कि बुजुर्ग किसान ने जान बचाने के लिए हत्यारों से काफी संघर्ष किया था। चकरोड के किनारे जमीन और घासों पर खून के धब्बे मिले हैं। वहीं पेड़ पर भी खून के निशान मिल हैं।
विज्ञापन

किसान की हत्या के मामले में भाई हनीफ पुत्र याकूब की तहरीर पर गांव के नुरुद्दीन, सवाब पुत्र जलालुद्दीन और सलीम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें