फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर बनाई फर्जी आईडी, बसपा प्रत्याशी पति का फोटो लगाकर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Tue, 05 Dec 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जालसाज ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और बसपा प्रत्याशी के पति इजहार जाफरी का फोटो लगाकर शहर के कई संभ्रांत लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिससे सैफी समाज में गुस्सा है। सोमवार को समाज के लोग एकत्र होकर एसपी और एडीएम से मिले। उन्होंने  आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। दोनों अफसरों ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के अमरोहा विधानसभा प्रभारी इंजी. नौशाद अली के साथ सैफी समाज के तमाम लोग पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और बताया कि किसी युवक ने असद जाफरी के नाम से फेसबुक आईडी बनाई है जिस पर फोटो निकाय चुनाव में चेयरमैन पद प्रत्याशी अतिया जाफरी के पति इजहार जाफरी का फोटो लगा है।

इसके जरिये शातिर ने सैफी समाज के सम्मानित लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक और असंवैधानिक पोस्ट किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गलत पोस्ट कर समाज के लोगों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इसलिए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान समाज के लोगों ने एसपी को लिखित पत्र दिया। तत्पश्चात अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी से भी वार्ता की। पूरी स्थिति से उनको भी अवगत कराया और कार्रवाई को गुहार लगाई। इस मौके पर बसपा प्रत्याशी पति इजहार जाफरी, खुर्शीद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इधर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सैफी समाज के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। फोटो बसपा प्रत्याशी पति का लगा रखा है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों को बदनाम करने का यह षड्यंत्र रचा गया है। संबंधित पर एफआईआर और गिरफ्तारी के लिए समाज के लोगों ने अफसरों से मुलाकात की है।
इंजी. नौशाद अली, प्रभारी बसपा अमरोहा विधानसभा

मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आए थे जिनके द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है। इसके माध्यम से बताया गया है कि फर्जी आईडी बनाकर किसी ने गलत टिप्पणी की है। जांच कराकर संबंधित पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एमए अंसारी, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें