फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर गोली चलाने वाले को भेजा जेल

Wed, 04 Apr 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/आदमपुर।
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आदमपुर थाना में तैनात दरोगा संदीप कुमार पर गोली चलाने वाले अपराधी को मंगलवार को सैदनगली पुलिस ने जेल से रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की। अपराधी की निशानदेही पर दरोगा पर गोली चलाने में प्रयुक्त तमंचा पुुलिस ने उझारी जंगल से बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

20 मार्च को आदमपुर थाने में तैनात दरोगा अपनी बाइक से हसनपुर से थाना आदमपुर जा रहे थे। जब वह उझारी के जंगल में पहुंचे थे तो वहां घात लगाए पहले से बैठे उझारी निवासी मुजम्मिल ने उन पर फायर कर दिया। जिससे दरोगा घायल हो गए थे। पुलिस ने मुजम्मिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
सैदनगली थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह ने बताया की मुज्जमिल को उन्होंने जेल से रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर थानाध्यक्ष ने उझारी के जंगल से गोली चलाने में प्रयुक्त किया गया तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें