रजबपुर में डीसीएम से बरामद पशु।
- फोटो : अमर उजाला
रजबपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे पर प्रतिबंधित पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ ली। पुलिस को देखकर गो तस्करों में अफरातफरी मच गई। पुलिस की स्टीकर लगी कार छोड़कर भागे दो तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार भाग गए। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
रजबपुर इंस्पेक्टर आरके सिंह के मुताबिक रविवार की सुबह दिल्ली से रामपुर जा रही गायों से भरी डीसीएम को अतरासी के पास कच्चे रास्ते पर पकड़ लिया। पुलिस को देखकर भागे पशु ले जाने वाले तंजीम निवासी उझारी, परवेज निवासी अतरासी को गिरफ्तार कर लिया गया। आकिल उर्फ कालिया निवासी उझारी, अफसान निवासी ढकिया चमन डिडौली पुलिस को चमका देकर भाग निकले। वहीं प्रतिबंधित पशुओं से भरी डीसीएम के पीछे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार में सवार रजबपुर निवासी आसिफ, अतरासी निवासी शबाबुल खुद को पुलिस से घिरता देख कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं डीसीएम में भरी गायों को निकालकर इलाज कराने के बाद गौशाला भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गायों के ऊपर पॉलीथिन बैग भर लिए थे। बैग के नीचे गाय ठूंसकर भरी गईं थीं।