तीसरे घर एक लाख रुपये की नकदी और जेवर सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। चौथे घर के ताले तोड़ दिए, लेकिन जाग होने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को ग्रामीणों से जानकारी की। थाना क्षेत्र के कूबी रढ़ा गांव निवासी भागेंद्र का परिवार दो मंजिले पर रहता है।
कई दिन पहले भागेंद्र ने भैंस बेची थी। घर में सोने चांदी के जेवर और18 हजार की नगद रखी थीे। लाइसेंसी बंदूक व कारतूसों की पेटी खूंटी पर टंगी थी। शनिवार रात किसी समय घुसे चोर घर में रखी नकदी, कारतूसों की पेटी और गहने समेत एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसी गांव के महिपाल के घर के ताले खोलकर मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगूठी, पाजेब, गले का सोने का सेट व चार दिन पूर्व बेची गई कार के 90 रुपये समेत दो लाख का माल साफ कर दिया। खजान सिंह के भांजे की शादी है।
उनको भात देना है। शनिवार की रात चोरों ने उनके घर को भी निशाना बनाते हुए 50 हजार की नगदी व जेवर समेत दो लाख की कीमत का सामान समेट ले गए। इसी गांव निवासी नवनीत शर्मा के घर चोरी के लिए ताले तोड़ दिए, लेकिन जाग होने के कारण घटना को अंजाम नहीं दे सके। सुबह जागने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर लोग जमा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची। घटना की ग्रामीणों से जानकारी की।
कूूबी रढ़ा गांव निवासी भागेंद्र सिंह व खजान सिंह के घर की चाहरदीवारी है तथा बड़ा गेट लगे हुए हैं। न तो नकब लगाया और न गेट के ताले तोड़े, इसके बाद भी चोरी कर ले गए। फिर चोरों ने वारदात को अंजाम कैसे दिया, यह सवाल है। ग्रामीणों में चर्चा थी कि चोर शायद सीढ़ी लगाकर दोनों के घर में घुसे होंगे।