फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरा गैंग का सक्रिय बदमाश था अमरोहा का इंतजाम

Fri, 23 Nov 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश इंतजाम की मां रोते-बिलखते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में ढेर इंतजाम नौगांवा सादात थाने में रजिस्ट्रर्ड भूरा गैंग का सक्रिय सदस्य था। गैंग सरगना भूूरा केे जेल जाने के बाद गिरोह की कमान इसी के हाथ में थी। पुलिस की मुताबिक इंतजाम पर लूट, डकैती, छिनैती और जानलेवा हमले जैसे 18 मुकदमें दर्ज हैं।        
विज्ञापन


एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बुधवार की रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में दरोगा को गोली मारकर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर इंतजाम उर्फ भूरा नौगांवा सादात थाने में पंजीकृत डी 53 भूरा गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। जिस पर नौगांवा सादात, धनौरा और बछरायूं में लूट, डकैती, छिनैती और जानलेवा हमले के करीब 18 मुकदमें दर्ज हैैं। भूरा गैंग का सरगना नौगांवा सादात के शिकरिया गांव निवासी भूरा है जो इन दिनों मुरादाबाद की जेल में बंद हैं। गैंग मुखिया के जेल जाने के बाद इंतजाम उर्फ भूरा ही गिरोह को अपग्रेड कर रहा था। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। बुधवार की रात भी इंतजाम अपने एक अन्य साथी के साथ हसनपुर क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन,  दीपपुर रोड के आस पास बदमाशों के खड़े होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें