फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: नहाते समय साली का अश्लील वीडियो बनाकर जीजा कर रहा था ब्लैकमेल, सीएम से लगाई गुहार तो पुलिस ने लिया एक्शन

Fri, 24 Dec 2021 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पांच दिन पहले अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में साली से छेड़खानी करने के आरोपी जीजा को देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर नहाते समय साली का अश्लील वीडियो बनाकर गलत काम करने के लिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगा था।

विज्ञापन


पांच दिन पहले अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई थी। आरोप था कि उसका जीजा और उसके तीन दोस्त स्कूल आते-जाते समय परेशान करते हैं। अनहोनी की आशंका से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। उसे डर है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

छात्रा ने जीजा और उसके साथियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी पुलिस ने जीजा के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली थी। पिता ने अपने दामाद पर नहाते समय बेटी के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर गलत काम करने की कोशिश का आरोप लगाया था। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी जीजा नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें