फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार से ढाई क्विंटल गोमांस बरामद, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली पुलिस ने शनिवार तड़के रहरा रोड पर गांव गंगवार में सड़क किनारे लग्जरी कार से ढाई क्विंटल मांस बरामद किया। हालांकि आरोपी पुलिस से घिरता देख कार सड़क पर छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने जंगल में कांबिंग करके बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बताते हैं कोतवाली में तैनात दरोगा सतेंद्र पाल सिंह शुक्रवार रात को रहरा रोड पर टीम के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली की बुलंदशहर की दिशा से गंगापुल पार करते हुए एक संदिग्ध कार गंगवार की दिशा में जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस संदिग्ध कार की तलाश में मौके की ओर निकल गई। लेकिन पुलिस को संदिग्ध कार नहीं मिली। हालांकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। पुलिस को चकमा देकर संदिग्ध कार को लेकर जयतौली होते हुए आरोपी सुबह चार बजे के करीब गांव हाकपुर पहुंच गए। यहां पहले से ही पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। पुलिस की गाड़ी को देखकर संदिग्ध कार के चालक ने कार को रहरा की दिशा में दौड़ा लिया। पुलिस ने कार का पीछा किया तो प्राथमिक विद्यालय गंगवार के पास संदिग्ध कार को छोड़कर चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की दिशा में फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने जंगल में उनकी तलाश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। संदिग्ध कार की चेकिंग की गई तो उसमें करीब ढाई क्विंटल मांस रखा हुआ था। दरोगा सतेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मांस के साथ दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष भी गाड़ी से बरामद किए गए। कार की नंबर प्लेट पर लिखा नंबर दिल्ली का बताया जा रहा है। उसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है। पुलिस मांस के गोमांस होने का दावा कर रही है। पुष्टि के लिए जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें