गजरौला। नगर क्षेत्र के मोहल्ले में पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पड़ोस की महिला ने देखा तो उसने शोर मचा दिया। महिला के देखे जाने के बाद आरोपी भाग गया। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला निवासी महिला व उसका पति नर्सरी में काम करते हैं। उसकी 13 वर्षीय सबसे बड़ी बेटी घर पर थी। शनिवार को सुबह के समय आरोपी किसी काम से घर वापस आ गया। वहां बेटी को अकेला देखकर उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
इस दौरान पड़ोस के घर की महिला ने आरोपी को दुष्कर्म करते देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए। मोहल्ले वालों को आता देखकर आरोपी भाग गया। घटना की सूचना पर पीड़िता की मां घर पहुंची। मां के पूछने पर बेटी ने सारी घटना बता दी। मां ने आरोपी बाप के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अभी फरार है। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैली है।
-----------------------------
महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी जल्द पकड़ लिया जाएगा। - रविंद्र सिंह, एसओ गजरौला।