फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जेसीबी से टकराई रोडवेज, आधा दर्जन यात्री चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर बीकानेर वाला के सामने आगे जा रही जेसीबी अचानक अनियंत्रित होने से रोडवेज बस में टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन यात्री चोटिल हो गए। हादसे से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी चालक जेसीबी को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस मेरठ से प्रयाग राज कुंभ मेला में जा रही थी। गजरौला से आगे हाईवे पर बीकानेर वाला रेस्टोरेंट के पास रोडवेज बस ने आगे जा रही जेसीबी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान अचानक जेसीबी अनियंत्रित हो गई। जेसीबी का पंजा बस के अगले हिस्से में टकरा गया। जोरदार झटका लगने से बस में आगे की ओर बैठा धनौरा मंडी के मोहल्ला कटरा निवासी सुलेमान बस के शीशे से टकरा गया। बस का शीशा टूट गया और सुलेमान नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में मेरठ निवासी बस चालक सुनील व अन्य करीब पांच यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। जोरदार झटका लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घायल सुलेमान को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जबकि अन्य यात्री मामूली रूप से चोटिल होने के कारण घटनास्थल से ही गंतव्य की ओर रवाना हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक जेसीबी को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें