गजरौला। सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया।
रविवार की देर शाम तिगरी निवासी राकेश पुत्र पूरन सिंह और कमल पुत्र तुलसी गजरौला से अपने गांव लौट रहे थे। शाहपुर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में पड़ा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक मौके से फरार हो गया।