फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी बताकर वृंदावन ले जाई गई थी स्विफ्ट कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला की स्विफ्ट कार वृंदावन में लूटे जाने का मामला
विज्ञापन

वृंदावन में बेहोशी की हालत में मिला था चालक

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। खुद को पुलिस कर्मी बताकर वृंदावन से घरेलू सामान लाने के लिए गजरौला से स्विफ्ट कार वृंदावन ले जाई गई थी। पीड़ित चालक के मुताबिक बीयर में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाई गई। चालक के बोहोश होते ही उसे कार से उतार दिया गया और शातिराना अंदाज में कार लूट ली गई। वृंदावन पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गजरौला के धुनपुरी निवासी सोनू क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसांई निवासी अमित की स्विफ्ट कार चलाता है। रविवार दोपहर सोनू बेहोशी की हालत में वृंदावन क्षेत्र में टेक्सी स्टेंड के पास मिला था। वृंदावन पुलिस का फोन सोनू की पत्नी बबीता के मोबाइल पर आया, और सोनू के बेहोशी की हालत में मिलने की जानकारी थी। पीड़ित चालक सोनू के मुताबिक 22 जून को एक व्यक्ति गजरौला स्थित टेक्सी स्टेंड पर आया और खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए हसनपुर कोतवाली तक जाने के लिए कहा। चालक उसे स्विफ्ट कार से हसनपुर कोतवाली ले गया था। लेकिर कोतवाली गेट के बाहर से ही संदिग्ध व्यक्ति ने उसे वापस चलने को कहा। वापस गजरौला पहुंचते ही चालक को किराए के रूपए दे दिए गए, साथ ही कहा कि दो चार दिन में वृंदावन से सामान आना है। सोनू के मुताबिक 24 जून को मोबाइल पर उसी व्यक्ति की कॉल आई और गजरौला चौपला बुलाया। चौपला से एक महिला व एक करीब आठ वर्षीय बच्ची के साथ संदिग्ध व्यक्ति को कार में बैठाकर वृंदावन के लिए चल दिए। भरतपुर के पास चालक से कहा कि बीयर पीनी है यहा शराब। तो चालक ने कहा कि बीयर ही चलेगी। संदिग्ध व्यक्ति ने पहले से बैग में रखी बीयर निकालकर उसे पिला दी। थोड़ी देर बाद ही चालक बेहोश हो गया। रविवार को चालक कैमरी कस्बा क्षेत्र में टेक्सी स्टेंड पर बेहोशी की हालत में पुलिस को मिला। चालक ने बताया कि उसका मोबाइल व सोलह हजार रूपए भी निकाल लिए गए। वृंदावन पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हसनपुर कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक माह से कोतवाली में कोई भी पुलिस कर्मी कहीं से भी ट्रांसफर होकर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें