हसनपुर । रहरा रोड पर ट्रैक्टर से टकराने के बाद घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई । मृतक युवक जनपद बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में किया है।
बताते हैं कि रविवार रात करीब नौ बजे रहरा रोड पर गांव शाहपुर कला के पास रहरा की दिशा से आ रही बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक व उसकी एक रिश्तेदार महिला घायल हो गए। घायल युवक को निजी चिकित्सक के यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया था। वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मरने वाला युवक जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव वसी बंगर निवासी अंसार का 20 वर्षीय बेटा अनश है। वह अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए हसनपुर आ रहा था। ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर को कब्जे में किया गया है।