फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में पशु लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पशु लूटने की फिराक में खड़े बदमाशों से नौगांवा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा समेत कई जनपदों में पशु लूटने और चोरी करते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पिकअप गाड़ी, दो तमंचे और कारतूस बरामद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ऑफिस में मुठभेड़ का खुलासा करते हुए डा. विपिन ताडा ने बताया कि शुक्रवार की रात सीओ सिटी के निर्देशन में नौगांवा सादात के उपनिरीक्षक रजनीश कुमार टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गांव खेड़ा अपरौला से जमना खास की ओर जाने वाले रास्ते पर हथियारों से लैस कुछ बदमाश खड़े हैं। जो किसी बड़ी खटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक पिकअप गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। तभी पिकअप में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी में बैठे तीन बदमाश बिजनौर के दिनौड़ा निवासी शादाब उर्फ आसिफ, हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव गागू नगला निवासी अजीम और परवेज को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक यह सभी बेहद शातिराना अंदाज में मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा समेत कई जनपदों में रात के अंधेरे में पशु चोरी करते हैं। जबकि इनसे बरामद पिकअप गाड़ी में लादकर पशुओं को दूसरे जनपदों में ले जाकर अच्छे मुनाफे पर बाजारों में बेच देते हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें