फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विमिंग पूल में नहाते समय संदिग्ध हालत में मदरसा छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तीन दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए मदरसा छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना देहात थाना क्षेत्र स्थित एक स्विमिंग पूल में घटी। खबर मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले गए हैं। देर रात तक पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी जाकिर पेशे से दुधिया है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा छह बेटी और दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा जावेद (17) अमरोहा-कांठ रोड स्थित एक मदरसे में छात्र था। फिलहाल वह घर आया हुआ था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को जाकिर दूध सप्लाई करने के लिए शहर आए थे। तभी जावेद अपने तीन दोस्तों के साथ देहात थाना क्षेत्र के स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने के लिए पहुंच गया। यहां काफी भीड़ थी। नहाते समय वह संदिग्ध हालत में बेहोश हो गया। इससे दोस्तों में हड़कंप मच गया। उन्होंने जावेद के परिजनों को घटना की जानकारी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जावेद को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को आशंका है कि नहाते समय किसी बच्चे की लात जावेद के नाजुक जगह लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए। इस मामले में देर रात तक पुलिस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें