फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद घर लौटे पूर्व सांसद के निजी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पांच दिन पूर्व अचानक गायब हुए पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के निजी सचिव दीपक जैन घर लौट आए हैं। घर से जाने का वह निजी कारण बता रहे है। दीपक जैन के सकुशल वापस घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के निजी सचिव परिवार सहित मोहल्ला अतरपुरा में रहते है। परिवार के लोग भैयादूज पर मेरठ गए हुए थे। नौ नवंबर की शाम को दीपक जैन अचानक गायब हो गए थे। उनकी गायब होने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया था।
11 नवंबर को कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू कर दी थी। मंगलवार देररात दीपक जैन अचानक सकुशल घर वापस लौट आ गए। घर पर देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने उनसे जानकारी ली, तो दीपक जैन ने बताया कि वह निजी कारणों से घर से चले गए थे। इस दौरान मेरठ, दिल्ली, फरीदाबाद रहे। घर वालों की याद आई, तो वापस आ गए। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि दीपक जैन सकुशल वापस लौट आए हैं। उनके घर से जाने के बाद उनकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें