फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर के युवक की नोएडा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू (अमरेाहा)। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुरा के युवक की नोएडा में मजदूरी करते समय मौत हो गई। वह शनिवार को एक इमारत में कार्य करते समय पाड़ पर से गिर गया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में उसे डॉक्टरों को दिखाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत सोहरका के गांव नवाबपुरा निवासी धर्म सिंह (19) नोएडा में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह नोएडा में एक इमारत में चिनाई का कार्य करा रहा था। इसी दौरान वह पाड़ से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे निजी अस्पताल में दिखाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम युवक का शव गांव पहुंचा। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें