फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबपुर के युवक की तमिलनाडु में मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तमिलनाडु में रुई की कंपनी में काम करते समय रजबपुर का युवक मशीन में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आर्थिक तंगी के चलते परिजन शव लेने तमिलनाडु भी न पहुंच सके। लिहाजा शनिवार की दोपहर कंपनी के कुछ लोग शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर तुगलकाबाद में मोहम्मद जमील का परिवार रहता है। दस भाई-बहनों में तीसरे नंबर का शानेआलम एक महीने पहले गांव के युवकों के साथ तमिलनाडु में रुई की कंपनी में मजदूरी करने के लिए गया था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को शाने आलम कंपनी में काम कर रहा था। तभी वह रुई मशीन में झुक कर देखने लगा। इस दौरान उसका सिर मशीन चला गया। हादसे में शाने आलम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अन्य कर्मचारियों खलबली मच गई। उन्होंने शव को मशीन से बाहर निकाला और परिजनों की घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया। परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लिहाजा वह तमिलनाडु नहीं जा सके। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद कंपनी से ही कुछ लोग शव लेकर गांव पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें