फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहरका पट्टी में रास्ते के विवाद व फायरिंग में पुलिस टरका रही घायलों को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहरका पट्टी में रास्ते के विवाद व फायरिंग में पुलिस टरका रही घायलों को
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं रिपोर्ट दर्ज, पीड़ितों ने सीओ से शिकायत
विवाद में चार लोग हो गए थे घायल, घर में छप्पर को लगा दी थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में मंगलवार को रास्ते को लेकर मारपीट व फायरिंग में घायल हुए चार लोगों की शिकायत पुलिस नहीं सुन रही है। तहरीर लेकर थाने पहुंचे घायलों को टरका दिया है। आरोपियों ने घर की दीवार ढहा दी थी और छप्पर को आग लगा दी है। मामले में पीड़ितों ने सीओ से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहरका पट्टी निवासी फारूख ने सीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव के ही कुछ लोग उसके घर की जमीन से रास्ता बनाना चाहते है। इसको लेकर आरोपियों ने 30 नवंबर को उसके घर पर हमला बोल दिया था। लाठी डंडों से जमकर मारपीट की थी। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी थी। उन्होंने किसी तरह भाग कर जान बचाई थी। आरोपियों ने घर की दीवार ढहा दी थी तथा छप्पर को भी आग के हवाले कर दिया था। मारपीट में फारूख के पैर में फैक्चर हो गया था। आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष से हमसाज है। मारपीट और फायरिंग के तीन दिन बाद भी मामले में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। पीड़ितों से सीओ से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और दोबारा से मेडिकल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

---------------------------------
मोहरका पट्टी के विवाद की शिकायत मिली है। उसे दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- मोनिका यादव, सीओ धनौरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें