सवा क्विंटल गोमांस बरामद, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सैदनगली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव जीहल में छापा मारकर सवा क्विंटल गोमांस बरामद किया। तीन लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि एक तस्कर दीवार कूदकर फरार हो गया।
गुरुवार की रात इंस्पेक्टर नीरज कुमार को मुखबिर ने सूचना मिली थी कि जीहल गांव में गोवंशीय पशुओं का कटान किया जा रहा है। करीब तीन बजे पुलिस ने बताए स्थान पर छापा दिया। पुलिस ने मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आंगन में रखा एक क्विंटल 20 किलो गोमांस और कटान के उपकरण बरामद किए गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौके से अशफाक, मुस्तफा और मुस्तजाव केे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अशफाक का एक बेटा मुस्तजाफ दीवार फांद कर भाग निकला। गोमांस ही पुष्टि उझारी के पशु चिकित्सक डॉक्टर तेजपाल सिंह ने परीक्षण के दौरान की। पुलिस ने गोमांस को गड्ढे में दबा दिया है। दावा किया है कि भागे हुए आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।