फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने लदी ट्राली से टकराकर आग का गोला बनी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र में गन्ने की ट्राली से टक्कर होने के कुछ देर बाद कार आग का गोला बन गई। धू-धूकर जली कार में सवार छह लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से झुलसी सात वर्षीय बच्चों को मेरठ रेफर किया गया है। कार एलपीजी गैस से संचालित बताई जा रही है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुखारीपुर निवासी किसान खजान की पत्नी जसवीरी को बिच्छू ने काट लिया था। परिजन शनिवार की रात जसवीरी का इलाज कराने ढबारसी आए थे। रात्रि करीब 11 बजे निजी चिकित्सक के उपचार कराने के बाद परिजन महिला को लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही कार आदमपुर चौराहे से कुछ पहले पहुंची तभी सामने के आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। कार तेज धमाके के साथ आग का गोला बन गई। धू-धू कर जलने लगी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शीशा और खिड़कियां तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार में सवार खजान, जसवीरी, फौजवीर, रणवीर, किरण, मुखराम और गुंजन गंभीर रूप से झुलस गए थे। पुलिस ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। फिलहाल गुंजन की हालत नाजुक बनी हुई है। उसको मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें