फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी बस, 21 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी बस, 21 यात्री घायल
विज्ञापन

अमरोहा। हाईवे किनारे चक कुुदैना के पास सुबह चार बजे ट्रक की टक्कर से बस खाई में जा गिरी। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। घायलों का सीएचसी मेें उपचार कराया गया गया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब चार बजे वोल्वो बस दिल्ली से खटीमा जा रही थी। ब्रजघाट पुल पार करने के बाद बस में कुछ खराबी आ गई थी। चालक गांव चक कुदैना के पास बस को रोककर चेक कर रहा था। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर दी। इससे बस हाईवे से नीचे करीब 15 फुट गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, अचानक लगे झटके से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीर बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकालने में लग गए। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस स्टाफ की मदद से घायलों को सीएचसी गजरौला में भर्ती कराया। वहां से उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें