फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से भरी स्कूली वैन पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
11 विद्यार्थी घायल, सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली आने पर हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी धनौरा/कुआखेड़ा।
छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं को छोड़ने जा रही स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन के पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर छात्र-छात्राओं को निकाला। वहीं, अधिकारियों और स्कूल संचालक की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर से छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ा। स्कूली वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। जिनमें से 11 बच्चे हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के बाद अभिभावकों के साथ भेज दिया गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शनिवार को गांव घंसूरपुर माफी स्थित बीएस इंटर कालेज के विद्यार्थी छुटटी के बाद वैन पर सवार होकर घर जा रहे थे। ग्राम वासीपुर से आगे लोदीपुर को जाने वाले रास्ते के तीव्र मोड़ पर सामने से अचानक ट्रैक्टर-ट्राली आ गई। इससे वैन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। वैन अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर शीशा तोड़कर बच्चों को वैन से बाहर निकाला। घायल बच्चों को गांव के ही क्लीनिक पर भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंच गए। मामूली रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया। वहीं, कुछ बच्चों को भर्ती कर लिया गया। हादसे में बुशरा कक्षा नौ, इकरा कक्षा नौ, मुस्कान कक्षा आठ, सृष्टि कक्षा 11, सीमा कक्षा आठ, तनव्य कक्षा एलकेजी, अंश कक्षा एक, विवेक कक्षा एलकेजी, नव्या कक्षा दो, कोमल कक्षा 10, काजल कक्षा 11 घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें